जीवन में खुश रहने के लिए योग जरुरी – डॉ. गुंजन सोनी

0
339

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

जीवन में खुश रहने के लिए योग जरुरी – डॉ. गुंजन सोनी

बीकानेर, 20 जून. सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ गुंजन सोनी मार्गदर्शन से योग गुरू दीपक शर्मा के सानिध्य मे गुरुवार को
रेजिडेंट डॉक्टर्स के लिए योग व्याख्यान एवं कॉमन योग प्रोटोकॉल के अभ्यास हेतु योग शिविर आयोजित हुआ। एसपी मेडिकल कॉलेज के नोडल अधिकारी योगा, डॉ. योगिता सोनी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में योग गुरु दीपक शर्मा ने योग संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा करते हुए प्रार्थना, शिथिलीकरण के अभ्यास, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास करवाया और इनसे होने वाले फायदों के बारे में बताया। योग गुरु शर्मा ने कहा कि इस वर्ष हम 10वाँ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस “स्वयं व समाज के लिए योग” की थीम पर मना रहे है।


इस अवसर पर अतिरिक्त प्रधानाचार्य डॉ अनीता पारीक ने कहा कि नियमित योग करने से हम दिनभर ऊर्जावान रहते है। अंत में योग गुरु दीपक शर्मा ने हास्यासन का अभ्यास करवाकर कहा कि जीवन में यदि हम खुश रहना चाहते है तो योग को हमें अपनी जीवनशैली में आत्मसात् करना होगा। कार्यक्रम में वरिष्ठ आचार्य डॉ.कांता भाटी , गोविंद ओझा के साथ ही कई रेजिडेंट डॉक्टर्स मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here