योगसाधकों ने किया योग गुरू भुवनेश पुरोहित ‘आदमी’ का सम्मान

0
335

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 20 जून । स्थानीय महात्मा लाली माई पार्क में 05 जून से योग गुरू भुवनेश पुरोहित ‘‘आदमी’’ के सानिध्य में योग शिविर चल रहा है। इस शिविर में पुरोहित ने योग साधकों को सूक्ष्म क्रियाएं, खड़े होकर करने वाले आसन, पेट व पीठ के बल लेटकर करने वाले आसन, प्राणायम व दिनांक 21 जून को आयोजित होने वाले अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रोटोकॉल आसन भी करवाये। शिविर में प्रतिदिन उपस्थित होने वाले योग साधकों में आठ से साठ साल तक के बच्चे व बूढ़े शामिल रहे। शिविर में प्रतिदिन सभी योग साधकों को निःशुल्क छाछ लस्सी व अंकुरित खाद्य पदार्थ वितरित किये जाते ताकि सभी प्रतिभागी मानसिक व शारीरिक दोनों रूप से स्वस्थ्य रहे। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर की 10 संस्थाएं मिलकर योगाभ्यास करेंगी जिनमें योग प्रवीर योगासन अकादमी, मास्टर उदय क्लब, किसान मोर्चा, योगा हॉस्टल, मास्टर बच्ची क्लब शामिल है।

इसी कड़ी में भुवनेश पुरोहित का योग साधकों द्वारा अभिनन्दन किया गया। सर्वश्री भागवताचार्य पण्डित प्रहलाद व्यास, शिवजी जोशी, राजेन्द्र स्वामी, राधाकिशन किराडू, नन्दकिशोर चाण्डक, आदि ने माला, शॉल, साफा व उपरणा ओढ़ाकर स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ मोना सरदार डूडी, यशोवर्धिनी, निक्की, विष्णु, वेदजी, कनिष्का व सत्यम भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here