लगातार चौथी बार बीकानेर से संसद जाएंगे अर्जुन राम मेघवाल

0
339

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर, 04 जून । भारतीय जनता पार्टी बीकानेर लोकसभा से केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की लगातार चौथी बार चुनाव जीतने पर भाजपा जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी के नेतृत्व में भाजपा संभाग कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे जलाकर व एक दुसरे को लड्डू खिलाकर जीत की खुशी मनाई ।


जिलाध्यक्ष भाटी ने कहा बीकानेर लोकसभा से केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की लगातार चौथी जीत यह साबित करती है उनकी कितनी लोकप्रियता है उनके सौम्य एवं संवेदनशील व्यवहार ने बीकानेर की जनता की मन जीत लिया है अब देश की संसद में बीकानेर का मान बढ़ायेंगे
मैं बीकानेर देहात की सभी पांचों विधानसभाओ के भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों व आमजन का आभार व्यक्त करता हूं आपने भाजपा पर विश्वास किया।
आज संभाग कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं में श्याम पचारिया सवाई सिंह तंवर भंवरलाल जांगिड़ देवीलाल मेघवाल जितेंद्रसिंह राजवी भंवरदास स्वामी सहित प्रमुख लोग शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here