सतीश पूनिया, सुमित गोदारा ने स्वर्गीय ओम आचार्य को श्रद्धांजलि दी

0
267

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 03 जून । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, संस्थापक सदस्य, पूर्व प्रदेश मंत्री स्वर्गीय ओम आचार्य के निधन पर आज प्रदेश भाजपा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, केबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार सुमित गोदारा ने आचार्य निवास पहुंचे और स्वर्गीय ओम आचार्य के चित्र पर पुष्पांजलि कर उन्हें श्रद्धांजलि दी पूनिया ने परिवार जनों से मुलाकात कर इस दुख की घड़ी में ढाढस बंधाया और ईश्वर से प्राथना की इस दुख को सहने की परिवार जनों को शक्ति प्रदान करे पूनिया ने ओम आचार्य के भतीजे भाजपा शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य और पुत्र जगदीश आचार्य से ओम जी के साथ अपनी स्मृतियों को साझा किया किस तरह से हमेशा आचार्य परिवार के साथ उनका गहरा नाता रहा है।

सुमित गोदारा ने कहा शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी ओम जी का गहरा नाता रहा है राजनीति या वकालत उन्होंने हमेशा गरीब और पिछड़े वर्ग का सहयोग किया आज भी लोग उन्हें याद करते है। इस अवसर पर मोहन सुराणा, श्याम सुंदर चौधरी, बाबूलाल गहलोत, गोकुल जोशी, जितेंद्र रजवी, विजय उपाध्याय, मनीष सोनी, संगीलाल गहलोत, भूपेंद्र शर्मा, पाबूदान सिंह, चंद्र जोशी, गोपाल अग्रवाल, सुमन छाजेड़, भारती अरोड़ा, निशांत गौड़, कमल आचार्य, अनिल हर्ष, महेंद्र ढाका उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here