बीठनोक के जिमनास्ट्स राज्य स्तर पर करेंगे प्रदर्शन

0
618

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 03 अक्टूबर । बीठनोक के जिमनास्ट्स आर्टिस्टिक्स,रिदमिक, एक्रोबेटिक्स जिम्नास्टिक्स में राज्य स्तर पर करेंगे प्रदर्शन।
जिमनास्टिक्स में आर्टिस्टिक्स, रिदमिक व एक्रोबेटिक्स में रा.उ.मा.विद्यालय बीठनोक ग्राम से 17 जिमनास्ट्स 04 से 10 अक्टूबर तक डीग भरतपुर में आयोजित राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता 17/19वर्ष छात्र-छात्रा आर्टिस्टिक्स,रिदमिक व एक्रोबेटिक्स जिम्नास्टिक्स प्रदर्शन करेंगे।

जिला स्तर पर बीठनोक के जिमनास्ट्स ने बेहतरीन प्रदर्शन कर राज्य स्तर में अपनी जगह बनाकर ग्राम का नाम रोशन किया है। आर्टिस्टिक्स जिम्नास्टिक्स 19वर्ष में रितेश सरस्वती, शगन सरस्वती, रिदमिक जिम्नास्टिक्स 19 वर्ष में संजू,व रिदमिक जिम्नास्टिक्स 17 वर्ष में ओमा कंवर, दुर्गा मेघवाल, रामा व एक्रोबेटिक्स जिम्नास्टिक्स 19 वर्ष में कविता सांगर,मनोज कंवर, जस्सू, संगीता कंवर, पूजा, गीता,नखत सिंह, अजयपाल सिंह, कैलाश बन,राजेश कुमार, छैलूराम राज्य स्तर पर भाग लेंगे। संस्था प्रधान श्रीमती जमुना देवी जी परिहार, पीटीआई संतोष कुमार नायक, समस्त स्टाफ व सरपंच प्रतिनिधित्व श्री आसूसिंह जी, भैरू सिंह जी व मदनसिंह जी ने बधाई दी तथा विजयीभवः होने के साथ उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाए प्रदान की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here