बीकानेर की तीन खिलाड़ियों का हुआ स्कूली राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता मे चयन

0
257

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

राजकीय महारानी स्कूल बीकानेर की तीन खिलाड़ियों का हुआ स्कूली राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता मे चयन।

बीकानेर , 20 नवंबर । बास्केटबॉल कोच नरेन्द्र कस्वां ने बताया की महारानी राजकीय बालिका विद्यालय की तीन खिलाड़ियों का चयन 68 वीं राष्ट्रीय स्कूली बास्केटबॉल प्रतियोगिता के 19 वर्ष आयुवर्ग मे हुआ है जो की 20 नवम्बर से 24 नवम्बर तक पटियाला पंजाब मे आयोजित होगी।
प्रिंसिपल शारदा पहाड़िया ने बास्केटबॉल कोच नरेन्द्र कस्वां व चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी।


उपजिलाशिक्षा अधिकारी माध्यमिक अनिल बोड़ा ने बताया की 12 सदस्य राजस्थान टीम मे केवल एक विद्यालय से तीन खिलाड़ियों का चयन होना अपने आप मे बड़ी उपलब्धि है उन्होंने बताया की कोच व खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत का ही परिणाम है की लगातार सत्र पर्यन्त बास्केटबॉल प्रशिक्षण केन्द्र से राष्ट्रीय खिलाडी निकल रहे है जो की पुरे देश मे बीकानेर का नाम रोशन कर रहे है।
प्रेक्षा गहलोत, फहिमा व कविता का 19 वर्ष आयु वर्ग मे राजस्थान टीम मे चयन हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here