दिल्ली में भाजपा की जीत पर जेएनवी मूर्ति चौराहे पर मनाया जश्न

0
180

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

दिल्ली जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने जेएनवी मूर्ति चौराहे पर मनाया जबरदस्त जश्न,जम कर की आतिशबाजी, बांटी मिठाई ऐतिहासिक विजय-अखिलेश प्रताप सिंह

बीकानेर 08 फरवरी, भाजपा शिवबाड़ी मण्डल के कार्यकर्ताओं ने आज मूर्ति चौराहा, जय नारायण व्यास नगर में दिल्ली विजय पर जश्न मनाया, पटाखे छोड़े, व एक दूसरे को बधाई दी। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि दिल्ली में आपदा सरकार को विदा कर भाजपा ने 27 वर्षो बाद सेवा का अवसर प्राप्त किया है अपने आप में ऐतिहासिक उपलब्धि है। दिल्ली का चुनाव धर्म युद्ध के समान था जिसमे भृस्टाचार का अंत हुआ है। पिछले 10 वर्षों में जिस प्रकार से दिल्ली में अराजकता को बढ़ावा दिया है उससे दिल्ली वासी त्रस्त थे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अब दिल्ली का विकास होगा और राजधानी दिल्ली के चार चांद लगेगा।


इस अवसर पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष डॉ सुषमा बिस्सा, मधुरिमा सिंह,उर्मिला गोयल, अनिल शुक्ला, पार्षद संजय गुप्ता, हिमांशु शर्मा, पुखराज स्वामी,कुणाल लिखा,दिनेश मोदी, दिनेश महिर्षि, शैलेन्द्र शर्मा, मुकेश शर्मा,मण्डल महामंत्री नरेंद्र सिंह अबड्सर, अजय कसेरा, नरेश सरवाल, पूर्व पार्षद साकेत शर्मा, दीपक शांडिल्य, राजीव सेठी, अरुण चुम, प्रवीण गोयल, संजय परीक नरेश गुरेजा, हरनारायण खत्री, अशोक शर्मा, मदन सिंह शेखवात, घनश्याम सिंह, अजीत मेहडू, आदि कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे व एक दुसरे को लड्डू खिला कर बधाई प्रेषित की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here