दिल्ली में भाजपा की प्रचंड जीत पर रांका के कार्यालय में मनाया जश्न

0
165

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

दिल्ली में भाजपा की प्रचंड जीत पर पूर्व यूआईटी चैयरमेन कार्यालय में मनाया जश्न
बीकानेर, 08 फ़रवरी। दिल्ली में भाजपा की प्रचंड विजय पर पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका के कार्यालय में जश्न मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर तथा आतिशबाजी करके बधाइयां दी। भाजपा नेता महावीर रांका ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, अंत्योदय व विकासपरक नीतियों पर जनता-जनार्दन के अटूट समर्थन की जीत है। रांका ने कहा कि ‘आप-दा’ सरकार ने दिल्ली में भ्रष्टाचार, कुशासन और तुष्टिकरण की सारी सीमाएं लांघ दी थी।

यह जनादेश विकसित दिल्ली-विकसित भारत के संकल्प को साकार स्वरूप प्रदान करेगा। जीत पर मनाए गए इस जश्न में युधिष्ठर सिंह भाटी, भगवान सिंह मेड़तिया, वेद व्यास, जसराज सींवर, ओम राजपुरोहित, मंडल अध्यक्ष विशाल गोलछा, रमेश सैनी, तेजाराम राव, आनन्द अग्रवाल, रतन जैपाल, मालमसिंह, नवरतन सिसोदिया, शंभु गहलोत, गोपालराम कूकणा, नरेन्द्र चंचल, राजेन्द्र व्यास, लक्की पंवार, दाऊ हर्ष आदि शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here