मगन बिस्सा की पुण्यतिथि पर हुआ रक्तदान

0
211

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

मगन बिस्सा की 5वीं पुण्य तिथि पर रक्तदान व स्वास्थ्य जांच का शिविर किया

बीकानेर 14 फरवरी । एवरेस्ट पर्वतारोही मगन बिस्सा की 5वीं पुण्य तिथि पर रक्तदान व स्वास्थ्य जांच का शिविर का आयोजन किया गया । एडवेंचर फाउंडेशन के आर के शर्मा ने बताया नेशनल एडवेंचर फाउंडेशन द्वारा पूरे देश में आज के दिन को राजस्थान दिवस के रूप में मनाकर मगन बिस्सा का स्मरण करते हुए अनेक आयोजन किये गये है।

इसी क्रम में आज जवाहर नगर में प्रातः 11 बजे रक्त दान शिविर लगाया गया जिसमें 30 युवाओं ने रक्तदान किया व 50 ने पंजीकरण कराया । इससे पहले नगर विधायक जेठानंद व्यास ने मगन बिस्सा मार्ग की नाम पट्टिका का लोकार्पण किया व मगन बिस्सा को पुष्पांजलि व श्रद्धांजलि अर्पित की गई । डा. सुषमा बिस्सा ने बताया कि इस शिविर में वुमन एंपावरमेंट की ओर से स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विजयलक्ष्मी व्यास एवं एक्यूप्रेशर के महेश भोजक ने 75 रोगियों को परामर्श सेवाएं दी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here