अशोक गहलोत फैंस क्लब ने मनाया पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन

0
171

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

अशोक गहलोत फैंस क्लब ने मनाया पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन
बीकानेर, 03 मई। अशोक गहलोत फैंस क्लब द्वारा शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिन मनाया गया।
क्लब के प्रदेश अध्यक्ष ऋषि कुमार व्यास ने बताया कि इस दौरान गौशाला में गुड़ तथा पक्षियों को चुग्गा वितरित किया गया। वहीं जरूरतमंदों को भोजन करवाकर मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की गई। व्यास ने कहा कि अशोक गहलोत द्वारा मुख्यमंत्री के तौर पर जन कल्याण की अनेक योजनाएं चलाई, जिनका तोड़ किसी के पास नहीं हैं। गहलोत की चलाई निशुल्क दवा और जांच तथा चिंरजीवी स्वास्थ्य बीमा योजनाएं स्वास्थ्य के क्षेत्र में मिसाल रही। वर्तमान सरकारें इंदिरा रसोई का नाम बदलकर क्रेडिट ले रही हैं।


इस दौरान रवि कलवानी, गोपाल हर्ष, जेठमल किरायत, गौरव व्यास, अनिल आचार्य, विनोद व्यास, अनिल पुरोहित, गौरी शंकर उपाध्याय, विनोद व्यास, मुकेश रामावत, कैलाश आचार्य, नवनीत हर्ष आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here