पवनपुरी में समर कैंप का हुआ उद्घाटन
टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
फिटनेस योगा स्टूडियो द्वारा समर कैम्प का हुआ शुभारंभ, एडमिशन मे दिख रहा जबरदस्त रुझान
बीकानेर, 01 जून । पवनपुरी मैन मार्केट में स्थित फिटनेस योगा स्टूडियो पर गर्मियों की छुट्टियों को देखते हुए हर साल की तरह बच्चों के लिए समर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह समर कैम्प 1 जून से 15 जून तक लगाया गया है।

कैम्प की संचालक पिंकी जैन ने बताया कि कैम्प के अंतर्गत बच्चों को डांस, म्यूजिक, योगा, आर्ट एंड क्राफ्ट, कुकिंग, स्टोरी टेलिंग, फन विद क्ले, गार्डनिंग, सरप्राइज इवेंट, पुल पार्टी आदि बहुत सी एक्टिविटी करवाई जायगी। समर कैम्प का समय सुबह 10 बजे से 12 बजे तक रहेगा। इस समर कैम्प में 13 साल तक के बच्चे भाग ले सकते है। समर कैम्प को लेकर बच्चों और उनके पैरेंटस में एडमिशन को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया है।




