फ्री अवेयरनेस कैंप आयोजित किया

0
125

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 14 जून । अग्रवाल समाज चेतना समिति जयनारायण व्यास कॉलोनी बीकानेर के द्वारा आज सीनियर प्रोफेसर डॉ बी के गुप्ता की प्रेरणा से मधुमेह रोगियो में हाइपरटेंशन अवेयरनेस फ्री कैंप आयोजित किया गया इस कैंप में डॉ गुप्ता एवं उनकी टीम के द्वारा हेल्थ अवेयरनेस के लिए सर्व समाज को जागृत करने एवं अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के उद्देश्य से इस कैंप में ब्लड शुगर, तीन महीनों की एवरेज शुगर (HbA1c), रक्तचाप एव साथ ही साथ यूरिन एल्बुमिन क्रिएटिनिन रेशियो भी किया गया एवं डॉ गुप्ता द्वारा आगंतुकों को उनकी टेस्ट रिपोर्ट के आधार पर अच्छी हेल्थ के लिए सलाह दी गई ।


इस कैंप के आयोजन में सात डॉक्टरस एवं 12 अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी सेवाएं दी , कैंप में लगभग सौ व्यक्तियों ने स्वास्थ्य लाभ लिया।
अग्रवाल समाज चेतना समिति की तरफ से मंत्री प्रमोद देवड़ा उपाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता, नरेश मित्तल , श्याम गुप्ता, पवन गोयल, प्रवीण गोयल, बालकिशन गुप्ता, निशा गोयल, सुरभि अग्रवाल , शालू अग्रवाल एवं सुधीर मित्तल ने सेवाएं दी। समिति अध्यक्ष सुशील बंसल ने डॉ बीके गुप्ता एवं पुरी स्वास्थ्य टीम का व समिति परिवार के पधारे कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here