योगासन और प्राणायाम से होता है व्यक्ति का शारीरिक और मानसिक विकास
टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
योगासन और प्राणायाम से व्यक्ति का शारीरिक और मानसिक विकास होता है.
बीकानेर 03 जून । महर्षि दयानन्द मार्ग ( पुराना जेल रोड) बीकानेर स्थित आर्य समाज मंदिर में दिनांक 25 मई से 3 जून, 25 तक जीवन कौशल योग शिविर के सफलता पूर्वक समापन के अवसर पर मुंबई से पधारे प्रसिद्ध समाजसेवी और दानवीर पूर्ण चंद सोनी, मुख्य अतिथि ने अपने उदबोधन में कहा कि योगासान – प्राणायाम से शरीर लचीला और मजबूत होने के साथ मन शांत और तनाव कम होने से मानव का शारीरिक और मानसिक विकास होता है. आर्य समाज का यह प्रयास सराहनीय है.
योगाचार्य चन्दन मल सोनी ने कहा कि महर्षि पतंजलि कृत विधि विधान से सभी तरह के प्राणायाम और आसन शिविरर्थियों ने
बहुत चितमन से सीखे है. इससे फेफड़ो की शक्ति बढती है और विशाक्त पदार्थ बाहर निकलने से शरीर ऊर्जावान होता है।


प्रधान महेश आर्य ने अध्यक्षता करते हुवे कहा कि आर्य समाज के प्रवर्तक महर्षि दयानन्द ने मानव मात्र के शारीरिक, आत्मिक और सामाजिक उन्नति के लिए प्रयास को विशेष बल दिया है उसी सन्दर्भ मे दस दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया. उन्होंने बताया कि इस सफल कार्यक्रम से उत्साहिक होकर दिनांक 15 जून से 21जून तक सात दिवसीय शिविर और लगाया जा रहा है और 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस समारोहपूर्वक मनाया जायेगा।

उप प्रधान डॉ सतीश कच्छवाहा, सेवानिवर्त, पीएमओ, पीबीएम हॉस्पिटल, बीकानेर ने बताया कि यहां औषधियुक्त सामग्री से युक्त यज्ञ से उत्पन्न ऑक्सीजन कृत वातावरण में योग और प्राणायाम का बेहतर लाभ मिलता है. सहयोगी श्रीमती रूपा देवी ने भी विचार रखे.
कार्यक्रम का प्रारम्भ औषधियुक्त सामग्री से श्रीमती उषा -अरुणा के यज्ञमानत्व तथा श्रीमती रूपा देवी के ब्रह्मत्व में हुवा।
प्रधान महेश आर्य ने मुख्य अतिथि, शिविरार्थियाँ और सहयोगियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।



