शिक्षा निदेशालय के कर्मचारियों ने निदेशक का किया घेराव
टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर 07 जुलाई । आज शिक्षा निदेशालय के कार्यरत समस्त मंत्रालयिक एवं अधीनस्थ सेवा के कार्मिकों ने पुरजोर शब्दों एवं नारों के साथ निदेशक का घेराव किया। संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक गोविंद नारायण श्रीमाली ने बताया कि शिक्षा ग्रुप – 1 का यह आदेश कर्मचारी जगत पर एक कुठाराघात है।
वर्षों के संघर्ष के पश्चात संस्थापन एवं प्रशासनिक अधिकारियों को उनका हक प्राप्त होने लगा हैं। जो शिक्षा सेवा के कतिपय अधिकारियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा है।

आनंद साध, कमल नारायण आचार्य ने निदेशक के सामने 2017 से स्वीकृत नवीन पदो, अतिरिक्त निदेशक एवं शिक्षा सेवा के तीन अधिकारियों एवं एक लेखाधिकारी की कमेटी द्वारा संस्थापन एवं प्रशासनिक अधिकारियों के दायित्व निर्धारित किए जाने का उल्लेख करते हुए उक्त आदेशों को भी नीचे के मंडल जिला, तहसील कार्यालय में शिक्षा अधिकारियों द्वारा लागू नहीं होने दिया जा रहा। कर्मचारी नेता राजेश व्यास एवं मधुसूदन ने बताया कि लंबे एवं कड़े संघर्ष से सरकार से यह पद प्राप्त किए हैं किंतु शिक्षा सचिव को भ्रमित कर इस तरह के आदेश एक संगठन द्वारा निकलवाए गए हैं।

जिसे निरस्त करवाए बिना कर्मचारी चैन से नहीं बैठेंगे। राजेश गहलोत, प्रदीप जोशी, अनिल पुरोहित, नवरत्न जोशी, सिद्धार्थ रिणवा, श्रवण कुमार खत्री, देवराज जोशी, सोनिक विजय सहित सैकड़ो कर्मचारियों ने प्रदर्शन/ घेराव में भाग लेकर अपने आक्रोश को प्रकट किया।
वार्ता के पश्चात आंदोलन को अनवरत जारी रखते हुए कल मंगलवार को संपूर्ण राजस्थान के प्रत्येक जिले /मंडल/ तहसील /शाला स्तर पर मंत्रालयिक सेवा के कर्मचारी काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे और भोजनावकाश में प्रदर्शन करेंगे।



