हरियालो राजस्थान अभियान के तहत वृक्षारोपण अभियान किया शुरू
टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर 08 जुलाई । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दियातरा में आज हरियालो राजस्थान अभियान के तहत वृक्षारोपण अभियान शुरू किया गया। जिसमें सहजन,नीम, अंजीर,गुंदा,पीपल, अमलतास, गुलमोहर, खजूर, आंवला,आदि के 110 पौधे लगाए गए। पौधारोपण कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य भँवर लाल कड़ेला द्वारा पौधा लगाकर की गई। विद्यालय के एनसीसी प्रभारी राजकुमार लोहार ने बताया कि इस अभियान में एनसीसी कैडेट्स व स्टाफ सहित विद्यालय के बाकी छात्रों ने भाग लिया। आने वाले दिनों में भी इसी तरह अभियान चलाकर विद्यालय में पौधारोपण किया जाएगा।





