एक प्यार का नगमा है गीतों का कार्यक्रम 25 को
टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
मुकेश नाइट एक प्यार का नगमा है कार्यक्रम के बैनर का हुआ विमोचन
बीकानेर 23 अगस्त । अमन कला केंद्र द्वारा आगामी 25 अगस्त शाम को 7:00 बजे टाउन हॉल में प्रस्तावित कार्यक्रम मुकेश नाइट एक प्यार का नगमा है के बैनर का विमोचन रतन बिहारी पार्क में किया गया संस्था अध्यक्ष एम रफीक कादरी ने बताया की इस अवसर पर समाजसेवी एन डी रंगा अहमद हारून कादरी पूनम मोदी सिराजुद्दीन खोखर समुद्र सिंह राठौड़ एम रफीक कादरी मदन खत्री एम आर कुकरेजा मनफूल पवार सहित संगीत प्रेमी उपस्थित है यह कार्यक्रम 25 अगस्त को टाउन हॉल में शाम 7:00 बजे आयोजित किया जाएगा।

जिनमें मुख्य अतिथि अरविंद मिढ़ा उपाध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी होंगे अध्यक्षता एन डी रंगा अध्यक्ष सखा संगम करेंगे विशिष्ट अतिथि के रूप में एम आर मुगल डॉ प्रवीण चतुर्वेदी डॉ दिनेश शर्मा मो सदीक चौहान डॉ हिमांशु दाधीच डॉ भूपेंद्र तिवाड़ी डॉ योगेश साध एम आर कुकरेजा समुद्र सिंह राठौड़ यशबंशी माथुर होंगे कार्यक्रम का संचालन एम रफीक कादरी करेंगे।



