मिशन विकसित भारत@2047 के तहत गोष्ठी में हुई चर्चा

0
204

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय बीकानेर में भारत सरकार के मिशन विकसित भारत@2047 के तहत गोष्ठी सम्पन्न
बीकानेर 23 अगस्त। राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय बीकानेर में भारत सरकार के मिशन विकसित भारत@2047 के तहत गोष्ठी का आयोजन इंडस्ट्री इंस्टीट्यूट इंटरेक्शन सेल द्वारा किया गया।
गोष्ठी बीकानेर के अग्रणी उद्योगपती राम अरोड़ा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।


उपरोक्त गोष्ठी में उद्योगपतियों, विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, एवं विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों ने नॉलेज इकॉनमी एवं विकसित भारत मिशन 2047 हेतु उच्च शिक्षा, शोध कार्यों एवं इनोवेशन के महत्व पर अपने अपने विचार प्रस्तुत किए एवं विभिन्न सुझाव भी दिए।
राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय बीकानेर के प्रधानाचार्य श्री के. के. सुथार ने गोष्ठी का औपचारिक रूप से शुभारंभ किया।
गोष्ठी का संचालन डॉ. विक्रम सिंह ताखर ने किया।
श्री कपिल जियानी ने सभी अतिथियों को गोष्ठी में शामिल होने के लिए
धन्यवाद ज्ञापित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here