नशा मुक्त भारत अभियान के तहत छात्राओं को दिलाई शपथ

0
167

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत शपथ एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन।
बीकानेर, 28 अगस्त । राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय बीकानेर में नई किरण नशा मुक्ति केंद्र ,एन सी सी एवं एन एस एस इकाई के तत्वावधान में महाविद्यालय में नशा मुक्ति संदेश के तहत ऑनलाइन एवं ऑफलाइन शपथ दिलाई गई। नई किरण नशा मुक्ति सखि के रूप में चयनित एन सी सी छात्रा विजय श्री एवं प्रेरणा के द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान से संबंधित जानकारी देकर एन सी सी छात्राओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई ।

महाविद्यालय में नशा मुक्ति की जागरुकता से संबंधित विविध गतिविधियों के तहत nss इकाई प्रभारी अंजू सांगवा एवं नशा मुक्ति केंद्र प्रभारी रवींद्र शर्मा के द्वारा छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव एवं रोकथाम के उपाय विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। महाविद्यालय में विभिन्न कक्षाओं में भी छात्राओं को नशा मुक्ति की जागरुकता से संबंधित जानकारी देकर शपथ दिलाई गई कार्यक्रम में महाविद्यालय में स्थापित नई किरण नशा मुक्ति केंद्र के संरक्षक प्राचार्य डॉ नवदीप सिंह बैस एनसीसी प्रभारी रिचा मेहताएवं दर्शन शास्त्र विषय प्रभारी रविशंकर व्यास का सक्रिय सहभागिता रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here