आखिर जज साहब को ही आना पड़ा जनता की समस्या देखने

0
285

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

2 साल से ज्यादा निगम प्रशासन की अनदेखी के कारण क्षेत्र के लोग थे परेशान, पूरे क्षेत्र में सिविर लाइन है पूरी तरह से जाम

नगर निगम के अधिकारियों को बुलाया मौके पर और ली जानकारी

बीकानेर 17 सितंबर । बीकानेर शहर के गजनेर रोड, अमरसिंहपुरा, विवेक नगर साइड ,स्पोर्ट्स स्कूल के आस-पास के इलाकों में आये दिन सीवरेज रिसाव, गंदे पानी का जलभराव व बदहाल सड़कों की बढ़ती समस्याओं के संबंध में दिनांक 10.07.2023 को एडवोकेट अजय कुमार पुरोहित, दर्शन सिंह, नवीन सिंह, अहमद अली, दीपक आचार्य, दीपक हकरावत व प्रशांत कुमार मोहल्ला वासियों की ओर से माननीय स्थायी लोक अदालत, बीकानेर के समक्ष प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया था।

माननीय स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष श्री महेश कुमार शर्मा द्वारा बार-बार नगर निगम से उक्त समस्याओं का शीघ्रातिशीघ्र निवारण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए, परंतु नगर निगम द्वारा न तो समस्याओं का न तो निवारण किया गया और न ही रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। परिणामस्वरूप स्थिति और बिगड़ती गई तथा सीवरेज का गंदा पानी रिसाव होकर लोगों के घरों में घुसने लगा। बारिश में सड़कों पर भारी जलभराव हो जाने से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही।

फिर से माननीय स्थायी लोक अदालत में मामले की पुनः अवगत करवाई गई और नगर निगम की गंभीर लापरवाही बताई गई। जिस पर दिनांक 17.09.2025 को माननीय स्थायी लोक अदालत, बीकानेर के अध्यक्ष श्री महेश कुमार शर्मा, लोक अभियोजन अधिकारी, अधिवक्ता अजय कुमार पुरोहित, मोहल्लावासी व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान सीवरेज की बदहाल स्थिति, गंदे पानी का ठहराव और कचरे की समस्या देखकर नगर निगम अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई गई।

उक्त निरीक्षण के आधार पर माननीय अध्यक्ष द्वारा दिनांक 18.09.2025 को कोई सशक्त आदेश पारित किया जा सकता है, जिससे आमजन की समस्याओं का समाधान संभव हो सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here