खेल प्रतियोगिताओं का हुआ समापन
टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )
खेल प्रतियोगिताओं के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती के साप्ताहिक कार्यक्रम का समापन
बीकानेर 28 सितंबर । अग्रवाल समाज चेतना समिति में आज विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉक्टर विजय श्री ने बताया कि विभिन्न आयु वर्ग की अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

3-5 वर्ष आयु वर्ग पेपर कप गेम वेदिका चौधरी प्रथम तथा प्रंकित अग्रवाल द्वितीय, बैलून रेस में प्रंकित अग्रवाल प्रथम वेदिका चौधरी द्वितीय
5 से 8 वर्ष वर्ग पेंसिल रेस में निशिका गुप्ता प्रथम भाविषा अग्रवाल द्वितीय , balloon burst game गेम में ध्रुवी गाड़ोदिया प्रथम , भाविषा अग्रवाल द्वितीय, 8 से 12 आयु वर्ग टैगलाइन गेम में नक्षिता प्रथम तथा आन्या गुप्ता द्वितीय, म्यूजिकल गेम में शौर्य प्रथम व चैतन्य द्वितीय, 12 से 16 वर्ष स्वदेश ज्ञान प्रश्नोत्तरी में सूर्यांशु गुप्ता प्रथम दिव्यांशु अग्रवाल द्वितीय रहे, मेमोरी गेम में अक्षत गुप्ता प्रथम तन्मय गाड़ोदिया द्वितीय कपल गेम में श्याम गुप्ता व मनीष चौधरी( पुरुष वर्ग) व रिचा व मंजू (महिला वर्ग) में विजेता रहे ।अग्रसेन प्रश्नोत्तरी में गोपी राम अग्रवाल प्रथम व श्वेता अग्रवाल द्वितीय रहे। चेतना समिति के वरिष्ठ सदस्य श्री भारत भूषण गुप्ता (मुद्रा शास्त्री ) ने बच्चों को प्राचीन समय में प्रचलित सिक्कों एक पैसा, दो पैसा, पांच पैसे ,10 पैसे आदि के बारे में जानकारी दी। जिसको देख बच्चे बहुत खुश हुए।

अंत में अग्रवाल समाज चेतना समिति के मंत्री मनीष चौधरी ने विभिन्न खेल प्रभारी श्याम गुप्ता श्रीमती निशा अग्रवाल, श्रीमती स्मिता अग्रवाल ,श्रीमती आराधना चौधरी ,श्रीमती शिखा गुप्ता ,श्रीमती पूजा अग्रवाल, श्रीमती ऋतु मित्तल, श्रीमती शालू अग्रवाल, श्रीमती कीर्ति बंसल का एक सुनियोजित व सफलतापूर्वक खेल संपन्न करवाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया । कार्यक्रम में पवन अग्रवाल, राकेश गाड़ोदिया , सत्येंद्र अग्रवाल दीपेश अग्रवाल आदि की उपस्थिति रही।



