टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर 09 सितंबर। मंगलवार को 69 वीं जिला स्तरीय जिला स्तरीय साईकिल (राड एवं ट्रेक) 14/17/19 वर्ष छात्र/छात्रा प्रतियोगिता का आयोजन सिविल एयरपोर्ट कावनी फाण्टा से कोडमदेसर मोड तक किया गया । प्रतियोगिता का शुभारम्भ उपजिला शिक्षा अधिकारी (खेलकूद) माध्यमिक शिक्षा बीकानेर अनिल बोडा, सेवानिवृत जिला खेल अधिकारी ललित छंगाणी, संयोजक प्रधानाचार्य द्वारिका प्रसाद देराश्री द्वारा हरी झण्डी दिखा कर किया गया। प्रतियोगिता में 14/17/19 वर्ष छात्र/छात्रा के कुछ इवेण्ट आज सम्पन्न करवाए गए शेष इवेण्ट कल दिनांक 10 सितंबर को सम्पन्न करवाए जायेगे।
समापन समारोह दिनांक 11 सितंबर को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय सर्वोदय बस्ती बीकानेर में होगा।

इस अवसर पर जिला बीकानेर के राजकीय एवं निजी विद्यालयों से साईकिलिंग के प्रतिभागियों ने भाग लिया गौरतलब है कि जिला स्तर पर चयन होने उपरान्त ही प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के योग्य माने जाते है।
इस अवसर पर कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) बीकानेर से राम कुमार पुरोहित सुरेन्द्र हर्ष एवं सुरेन्द्र भाटी भी उपस्थिति रहे। प्रतियोगिता में निर्णायक सुरजाराम पेमाराम युगल नारायण राव दिलीप सिंह भाटी राजेन्द्र पडिहार राजेश सेवग आदि ने प्रतियोगिता के आयोजन में विशेष भूमिका निभाई। इस अवसर पर राउप्रावि पाबू पाठशाला के महेश भाटी महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के ताराचंद कांटिया शिवचरण मारू एवं श्रीमती नसीम चौहान भी उपस्थित रहे।



