पितृ अराधना पुस्तक का हुआ विमोचन
टुडे राजस्थान न्यूज़ अज़ीज़ भुट्टा )
पितृ अराधना पुस्तक का हुआ विमोचन
बीकानेर 07 सितंबर। स्व. प. श्री रामेश्वर ओझा व श्रीमति इचरज देवी ओझा की स्मृति में, उनके चरणों में सादर समर्पित करते हुवे प. केदार नाथ ओझा द्वारा संकलित, “पितृ अराधना पुस्तक के तृतीय संस्करण” का विमोचन श्राद्ध पक्ष के प्रथम दिन, भाद्र पक्ष पूर्णिमा को बीकानेर शहर के प्रसिद्ध विद्वान प. जुगल किशोर ओझा( पुजारी बाबा ) द्वारा गायत्री मंदिर, नथूसर गेट के बाहर बीकानेर किया, “पुजारी बाबा” ने आगंतुकों को इस पुस्तक की जानकारी व उपयोगिता बताते हुए कहा कि, यह पुस्तक हर घर में होनी चाहिए ।

ऐसी पुस्तक आपको बाजार में कहीं नहीं मिलेगी। इस पुस्तक की कीमत नित्य पाठ रखा गया है । इसमें पितरों की पूजा के लिए पितृ तर्पण, स्त्रोत्र, चालीसा, आरती, व अन्य कई आवश्यक और उपयोगी जानकारी संस्कृत व हिन्दी दोनों भाषाओं में बताया गया है। प. वीरेंद्र कुमार ओझा ने पुस्तक प्रकाशन सहयोगी श्री हुकमचंद मोदी का आभार व्यक्त किया। प. केदारनाथ ओझा ने सभी आगंतुकों का हार्दिक धन्यवाद दिया व सभी आगंतुकों को, पुस्तक फ्री वितरण कर अपने अपने परिवार के पितरों की शांति व मोक्ष के लिए नित्य एक पाठ जरूर करने के लिए आग्रह किया।



