पूरी दुनिया के लिए रहमत बनकर आए मेरे सरकार

0
254

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

पूरी दुनिया के लिए रहमत बनकर आए मेरे सरकार

बीकानेर 05 सितंबर। जश्ने ईद मिलादुन नबी सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के मौके पर जुलूस का आगाज कुराने करीम की आयत से किया गया जो आयत हाफिज नईमुद्दीन ने पढ़ी जुलूस की शुरुआत सय्यद घराने के सादात ने झंडी दिखाकर जुलूस को रवाना किया । जुलूस रवाना के समय हाफिज नौशाद अहमद भारतीय मुस्लिम शांति मिशन के अध्यक्ष मेराज खान सिकंदर अली चूड़ीगर अजीज अहमद सुलेमानी अब्दुल वाहिद हाजी मकसूद अहमद जुलूस के समय मौजूद थे।

जुलूस मोहल्ला दमामियान से मोहल्ला पिंजरा न छीपान लाल गुफा गोगा गेट मोहल्ला गुजरान जेल रोड सिटी कोतवाली मोहल्ला भिस्तियान सब्जी मंडी कोटगेट महावतान दो पीर होते हुवे कस्साईयो की बारी से व्यापारियान में जामा मस्जीद के सामने जुलूस पहुंचा प्रोग्राम का संचालन जामा मस्जिद के इमाम असगर फरीदी साहब ने प्रोग्राम का संचालन किया प्रोग्राम की शुरुआत कुराने पाक की आयत से हुआ जो की असगर साहब ने पढ़ी हम्द के लिए हाफिज समीम अशरफी साहब ने अल्लाह की सना बयान की उसके बाद में कारी असगर मिस्बाही साहेब ने बयान मे कहा कि नशे से बचो नशा र्बबादी का घर है।

आज के नौजवानों से अपील की खुद भी नशे से बच्चेऔर नशा रोकने के लिए एक मिशन चलाएं क्योंकि एक परिवार का शख्स नशा करता है तो पूरा परिवार बर्बाद होता है तो उस बर्बादी को रोकने के लिए नशा रोकना जरूरी है शहर बीकानेर के मुफ्ती अशफ़ाकउल्ला साहब ने अपने बयान में कहा कि इस्लाम में सबसे पहली आयत शिक्षा के लिए उतरी है तो हमें चाहिए कि हम ज्यादा से ज्यादा शिक्षा हासिल करें व किसी भी सूरत में हो दीनी हो या दुनिया वी तालीम हो उसको अच्छे स्तर से लेना चाहिए खास करके लड़कियों से अनुरोध किया कि आप ज्यादा से ज्यादा पढे अगर आप पढ़ेगी तो आपसे दो परिवार सुधरेंगे।

नाते रसूल सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम मोइनुद्दीन जामी ने पढ़ी नौशाद साहब ने सरकार की आमद मरहबा के नारे बुलन्द कर लोगों को सरकार के बारे में बताया कि हुजूर आने से पहले जमाने में अंधेरा था हुजूर आने के बाद अंधेरा चला गया और रोशनी आ गई हुजूर के आने से पहले इंसान क्या जानवर सब परेशान रहते थे हुजूर के आने के बाद जानवरों को भी इंसाफ मिला और इंसानों को भी इंसाफ मिला लड़कियों को जिंदा दफनाया जा रहा था सरकार के आने के बाद उन लड़कियों को जीवन मिल गया प्रोग्राम में देश में अमन चेंन रहे देश तरक्की करें उसके लिए लाल शाह ने दुआ की दुआ के बाद जो जनता जुलूस में आई थी उसका आने का धन्यवाद हाफिज मुनीर अहमद सुलेमानी ने किया ।

भारतीय मुस्लिम शांति मिशन के कारी मोहम्मद सलीम ने गरीबों की मदद करने के लिए लोगों से आगे आने का आवाहन किया भारतीय मुस्लिम शांति मिशन के अता हुसैन कादरी ने कहा की आज हम लोग लाखों की तादाद में काम करते हैं हमें चाहिए की जो पंजाब में बाढ़ आ रही है उसकी हेल्प के लिए लोगों से आवाहन किया कि वहां कुछ सामग्री इकट्ठी करके भेजी जाए जुलूस की तमाम जानकारियां भारतीय मुस्लिम शांति मिशन के प्रवक्ता अनवर अजमेरी द्वारा बताई गई।

प्रोग्राम में शहर काजी शाहनवाज हुसैन साहब हाफिज जा किर सुलेमानी मौलाना तुफैल अहमद अशरफी मौलाना फैयाज कौसर साहबअब्दुल कयूम भाई हाजी नसीम साहब व मोहल्ला व्यापारियों के नौजवान कमेटियों ने जुलूस का भरपूर स्वागत कियाऔर जनता के बैठने की व्यवस्था कीभाई नूर मोहम्मद सिकंदर भाई अलीमुद्दीन जामी फुरकान अली सनाउल्लाह खान अब्दुल सत्तार छीपां समाज केसभी लोगों नेजुलूस में हिस्सा लिया और अपने सहयोग से जुलूस को कामयाब किया दुआ के वक्त स्टेज पर मस्जिदों के इमाम मदरसो के संचालक मौजूद थे अंत में पुलिस और प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here