मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव से पहले निकाली रक्तदान जागरूकता रैली

0
111

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव”जागरूकता रैली का आयोजन

बीकानेर 15 सितंबर । अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वाधान में 17 सितंबर को सवेरे 9 बजे से शाम 4 बजे तक आशीर्वाद भवन , गंगाशहर में तेरापंथ युवक परिषद, गंगाशहर द्वारा “मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव” आयोजन किया जा रहा है।

MBDD राज्य सहयोगी विजेंद्र छाजेड ने बताया की इस सन्दर्भ में जन जागरूकता हेतु तेयुप, गंगाशहर द्वारा रक्तदान जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसमे शहर भाजपा टीम सहयोगी रही।

अभातेयुप कार्यकारिणी सदस्य पीयूष लूणीया ने बताया की तेयुप गंगाशहर की टीम का जन संपर्क का सघन अभियान जारी है| इस हेतु विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, सामाजिक औऱ राजनितिक व्यक्तित्व से संपर्क किया गया है।

तेयुप अध्यक्ष ललित राखेचा ने बताया की “रैली तेरापंथ भवन से उग्र विहारी तपोमूर्ति मुनिश्री कमलकुमार जी के मंगल आशीर्वाद के बाद प्रारम्भ हुई, गंगाशहर, भीनासर के मुख्य मार्गोँ से होती हुई पुनः तेरापंथ भवन पहुंची।

इनकी रहीं उपस्थिति
मंत्री मांगीलाल बोथरा ने बताया कि रैली में शहर जिला भाजपा की जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड, महामंत्री श्याम सिंह हाडलां, कौशल शर्मा, सुषमा बिस्सा, सरिता नाहटा, शिखरचन्द डागा, चंद्रशेखर शर्मा, गजेंद्र सिंह भाटी आदि भाजपा कार्यकर्ता सम्मिलित हुवे।

उपाध्यक्ष भरत गोलछा ने बताया कि अभातेयुप सम्यक दर्शन कार्यशाला राष्ट्रीय प्रभारी मनीष जी बाफना, सुविख्यात कॉमेंडियन मुकेश जी सोनी औऱ उनकी टीम की सहभागिता रही।

केम्प सह प्रभारी भरत सोनी ने बताया की कार्यक्रम प्रायोजक महावीर जी बोथरा, गंगाशहर सभा के उपाध्यक्ष नवरतन बोथरा, कमल भंसाली आदि भी रैली में शरीक हुवे।
रैली को सफल बनाने में तेयुप के मयंक सेठीया कुलदीप छाजेड, महावीर फलोदिया,रोशन नाहटा, धनपत भंसाली, ऋषभ लालाणी, विनीत बोथरा, रजनीश गोलछा, पंकज आंचलिया, कुशल बाफना, दिनेश सोनी, किशोर मण्डल संयोजक हिमांशु सिंघी, सह संयोजक मयंक सिंघी औऱ पूरी टीम ने सम्पूर्ण व्यवस्था सुनियोजित रूप से संचालित की ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here