यज्ञ में आहुतियों के साथ तर्पण का हुआ समापन
टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर 21 सितंबर । आज श्राद्ध पक्ष की पितर अमावस्या को तर्पण करने के बाद यज्ञ किया पितरों को 15 दिन तर्पण कर अंजलि दी ।
प्रवक्ता अशोक पुरोहित बताया की पितरों के तर्पण करने से परिवार में सुख समृद्धि प्राप्त होती है शास्त्रों में लिखा है कि पुत्र के द्वारा 15 दिन तर्पण करने पिता दादा पड़ दादा मां दादी पडदादी नाना नानी तीन पीढ़ियों तक तर्पण किया जाता है ।

शास्त्रों में लिखा है की पुत्रो द्वारा जल अंजलि से पितर ऋण से पुत्र मुक्त हो जाता है देवताओं ने पितरों को 15दिन तक पृथ्वी पर भेजा गया है इसलिए 16 दिन का श्राद्ध पक्ष पूर्णिमा से अमावस्या तक मनाया जाता है एकम को पुत्रियों को नानी श्राद्ध करने का अधिकार दिया गया है पुत्रियों एकम को नानी श्राद्ध मनाती हैं तर्पण के बाद यज्ञ पं जयप्रकाश ओझा द्वारा करवाया गया यज्ञ में मुख्य यजमान कन्हैयालाल रंगा कनू सपत्नीक बेठे यज्ञ में राधा गार्डन श्रीरामसर में किया गया। यज्ञ में अशोक पुरोहित बृजू पुरोहित के के छंगाणी सागर सा ललिया चुरा इन्दु जोशी सूर्य कान्त व्यास ओम माली सीता राम कच्छावा आदि ऋषियों ने तर्पण यज्ञ कर आशीर्वाद लिया यज्ञ में गणेश सोंडष्स मातृका ब्हामा विष्णु महादेव नव नवग्रह सप्त। ऋषि पूजन कर सभी ऋषियों से आशीर्वाद लिया।



