उर्दू रामायण का वाचन 19 को
उर्दू रामायण का वाचन 19 को
बीकानेर-17 अक्टूबर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पर्यटन लेखक संघ-महफिले अदब के तत्वावधान में बीकानेर में आज़ादी से पूर्व लिखी गई “उर्दू रामायण” का वाचन रविवार 19 अक्टुबर को सुबह 10 बजे गंगाशहर रोड़ स्थित होटल मरुधर हेरिटेज में किया जाएगा।इस रामायण का वाचन उक्त संस्थाओं द्वारा 2012 से लगातार किया जा रहा है।

डॉ जिया उल हसन क़ादरी ने बताया कि मौलवी बादशाह हुसैन खां राना लखनवी द्वारा 1935 में लिखित इस “उर्दू रामायण” को बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी द्वारा गोल्ड मेडल से नवाजा गया था।यह रामायण अखिल भारतीय स्तरीय “उर्दू रामायण नज़्म प्रतियोगिता” में प्रथम आई थी।
क़ादरी ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष हाफिज फरमान अली करेंगे।जबकि पूर्व महापौर हाजी मक़सूद अहमद मुख्य अतिथि होंगे।वरिष्ठ कथाकार राजेंद्र जोशी विशिष्ठ अतिथि होंगे।
उर्दू रामायण का वाचन वरिष्ठ शाइर ज़ाकिर अदीब व असद अली असद करेंगें।



