छात्राओं ने रैली निकाल कर दिया स्वच्छता का संदेश
टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर 01 अक्टूबर । राजकीय महारानी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में दिनांक एक अक्टूबर को राष्ट्रीय सेवा योजना का द्वितीय एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती कमलेश कंवर द्वारा दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। दैनिक गतिविधियों के अतिरिक्त स्वच्छता रैली निकाली गई, श्रमदान किया गया।

शिविर में पोस्टर प्रतियोगिता व स्पीच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंजली शर्मा, द्वितीय स्थान दीप्ति तथा तृतीय स्थान रानी खातून ने प्राप्त किया। इसी क्रम में स्पीच प्रतियोगिता में प्रथम स्थान स्नेहा बिश्नोई, द्वितीय स्थान पूजा राय एवं तृतीय स्थान ज्योति ने प्राप्त किया। शिविर में श्रीमती रेणु अग्रवाल ने स्वयं सेविकाओं को योगाभ्यास कराया। शिविर में मोहम्मद अनीस ने गांधी जी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला व मकबूल अहमद ने स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती कमलेश कंवर द्वारा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। शिविर में श्रीमती कृष्णा खत्री, श्रीमती सुनीता पवांर , श्रीमती कंचन विश्नोई, श्रीमती मंजू गहलोत , सुश्री देवांशी चौधरी, एवं चित्रा तंवर की उपस्थिति सादर वन्दनीय थी । कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती सरोज सारण ने सभी का आभार व्यक्त किया।




