रामलीला में हुआ कुंभकरण वध का मंचन, जय श्रीराम जयकारों से गूंजा पंडाल
टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
नेता जी सुभाष कला मंडल द्वारा आयोजित रामलीला में हुआ कुंभकरण वध का मंचन, जय श्री राम जयकारों से गूंजा पंडाल
बीकानेर, 02 अक्टूबर। शारदीय नवरात्र के तहत चल रही रामलीला में बुधवार रात कुंभकरण वध का भव्य मंचन किया गया। भगवान श्रीराम और राक्षस कुल के महाबली कुंभकरण के बीच हुए युद्ध के दृश्य ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। मंचन देखते समय पूरा पंडाल जय श्रीराम के गगनभेदी नारों से गूंज उठा। इसके साथ ही मेघनाथ वध, अहिरावण वध का मंचन हुआ। तथा आज गुरुवार को रावण वध, भगवान राम का राजाभिषेक होगा।

रामलीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुनील गेधर,अब्दुल वाहिद, बंटसा गेधर द्वारा किया गया इस मौके पर समिति के उपाध्यक्ष राहुल साड़ीवाल ने बताया है कि नेता जी सुभाष कला मंडल के अध्यक्ष डी के बोबरवाल,उपाध्यक्ष राहुल साड़ीवाल,सचिव जगदीश शर्मा,डारेक्टर मोहसीन खान,सह डारेक्टर पंकज मोदी,कोषाध्यक्ष संजीव पराशर,सह कोषाध्यक्ष अमित सिंह,सह सचिव हितेशवर सिंह राठौड़,प्रचार मंत्री प्रेम नाथ योगी ओर नेता जी सुभाष कला मंडल के वरिष्ठ कलाकार , लीलाधर, हरिकिशन, नंदू , सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कुंभकरण के रोल में प्रेम नाथ योगी, रावण ओम चौधरी, अहिरावण सुरेंद्र कुमार हनुमान के रोल में विवेक डावड़ा,राम तरुण झा,लक्ष्मण हितेश्वर राठौड़, मेघनाथ शंकर जी,सुग्रीव पं.हरिकिशन,जामवंत अमित साड़ीवाल,अंगद राजेश चौहान,विभीषण डी.के.बोबरवाल,साज से सज्जा में पेंटर सुरेश ओर नीरज,सीन चार्ट जगदीश जी शर्मा,सीन सेटअप में पंकज मोदी,अमन सिंह, अक्षय,स्टेज संचालन संजीव पाराशर आदि कलाकार रोल में रहे।




