सलामत रहे दोस्ताना हमारा किशोर नाइट में गूंजे तराने
टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
सलामत रहे दोस्ताना हमारा किशोर नाइट में गूंजे तराने
बीकानेर 15 अक्टूबर । अमन कला केंद्र द्वारा बुधवार को टाउन हॉल में हिंदी सिनेमा के जाने-माने पार्श्व गायक किशोर कुमार की पुण्यतिथि मोहम्मद रफी की स्मृति में सलामत रहे दोस्ताना हमारा किशोर नाइट कार्यक्रम आयोजित किया गया संस्था अध्यक्ष एम रफीक कादरी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इकबाल हुसैन समेजा समाजसेवी डायरेक्टर होटल रॉयल इन रानी बाजार थे।

अध्यक्षता संयुक्त रूप से एन डी रंगा अध्यक्ष सखा संगम व रितेश अरोड़ा डायरेक्टर कंप्यूटर एजुकेशन डॉट कॉम ने की विशिष्ट अतिथि मो सदीक चौहान डॉ दिनेश शर्मा डॉ भूपेंद्र तिवाड़ी डॉ हिमांशु दाधीच डॉ योगेश साध समुद्र सिंह राठौड़ एम आर कुकरेजा थे संस्था के सचिव अनवर अजमेरी ने बताया की कार्यक्रम में ख्वाजा हसन कादरी अहमद हारून कादरी सिराजुद्दीन खोखर एम रफीक कादरी दीपक खत्री गोपीका सोनी सुमन पवार कैलाश खरखोदिया एम आर कुकरेजा जावेद मिर्जा राजेंद्र बोथरा डॉ दिनेश शर्मा डॉ भूपेंद्र तिवाड़ी डॉ हिमांशु दाधीच डॉ योगेश साध समुद्र सिंह राठौड़ आदि गायक कलाकारों ने रफी साहब और किशोर दा के गीत प्रस्तुत कर श्रद्धांजलि अर्पित की संचालन एम रफीक कादरी ने किया



