स्वामी की तीन पुस्तकों का लोकार्पण गुरुवार को

0
97

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

डॉ.शंकरलाल स्वामी की तीन पुस्तकों का लोकार्पण समारोह 9 अक्टूबर गुरूवार को होगा

बीकानेर 07 अक्टूबर। हिन्दी राजस्थानी में समान अधिकार रखने वाले साहित्यकार / चिकित्सक डॉ.शंकरलाल स्वामी की तीन पुस्तकों का लोकार्पण समारोह 9 अक्टूबर गुरूवार को होगा।
कार्यक्रम समन्वयक राजाराम स्वर्णकार ने बताया कि कथाकार डॉ.अशफ़ाक़ कादरी की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह के मुख्य अतिथि व्यंग्यकार सम्पादक प्रो.डॉ.अजय जोशी विशिष्ठ अतिथि कवयित्री डॉ.कृष्णा आचार्य और गीतकार हरिशंकर आचार्य होंगे।
लोकार्पित होने वाली तीनों पुस्तकों पर डॉ. गौरीशंकर प्रजापत, डॉ. समीक्षा व्यास और डॉ. कृष्णलाल विश्नोई अपनी बात रखेंगे।


शब्दरंग साहित्य एवं कला संस्थान, स्वयम प्रकाशन और शील प्रकाशन द्वारा डॉ.स्वामी की स्वरचित तीन पुस्तकों – राज-काव्य, ग़ज़ल-गोठ और ग़ज़ल गुलाल – मुक्तक माल का लोकार्पण समारोह का आयोजन स्वामी सदन, नत्थूसर गेट के बाहर, लाली बाई बगेची के आगे, मुरलीधर व्यास नगर रोड, बीकानेर में अपराह्न 4.15 बजे आयोजित किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here