स्वास्थ जागरूकता और रक्तदान पर हुई संगोष्ठी
टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर 29 अक्टूबर । बढ़ते प्रदूषण और अनियमित खानपान के चलते लगातार बढ़ रही बीमारियां ये संकेत है कि हम प्रकृति में विरुद्ध आचरण कर रहे है और विभिन्न प्रकार की गंभीर बीमारियों को अनचाहे आमंत्रित कर रहे है।
इसी विषय पर आज श्री जैन कन्या पी जी महाविद्यालय की रासेयो यूनिट्स, महावीर इंटरनेशनल और दात्री स्टेम सेल डोनर्स के संयुक्त तत्वावधान में एक स्वास्थ जागरूकता और रक्तदान पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गए।

रासेयो प्रभारी सुश्री पल्लवी ने बताया कि कार्यक्रम में दात्री ब्लड स्टेम सेल के योगेश मल्होत्रा ने स्टेम सेल, डीएनए, रक्तदान पर पीपीटी के द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी छात्राओं से साझा की।
छात्राओं द्वारा मल्होत्रा से पूछे गए विषयगत प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी जिज्ञासा को संतुष्ट किया।
साथ ही फॉर्म भरने वालों का स्वाब सैंपल भी लिया गया।

यह संस्था पैन इंडिया स्तर पर स्टेम सेल का संग्रह कर जरूरतमंद तक पहुंचाकर उनके जीवन को बचाने का कार्य कर रही है साथ ही छात्राओं और संकाय सदस्यों से डोनर फॉर्म भी भरवाएं गए।
महावीर इंटरनेशनल के टोडरमल चोपड़ा, मनीषा डागा,
डॉ आशु मालिक, हीरामणि नवलखा एवं अजीत पटवा भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।इस क्षेत्र में महावीर इंटरनेशनल द्वारा किए जा रहे जनोपयोगी कार्यों की जानकारी दी गई।

महाविद्यालय प्राचार्य डॉ संध्या सक्सेना ने अतिथियों का इस प्रकार के आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ धनपत जैन ने किया।
रासेयो प्रभारी विशाल सोलंकी ने आगंतुक अतिथियों का इस प्रकार के स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता जानकारी साझा करने के लिए आभार व्यक्त किया।




