कवि मालचंद तिवाड़ी की कविता पर की लाइव पेंटिंग
टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर,17 नवम्बर । शब्दमय रंग संस्थान में आयोजित कला श्रखला -9 में अतिथी लेखक कवि मालचंद तिवाड़ी रहे। जिनकी कविता ” पत्थर पर कइसे बैठूं? ” का वाचन किया गया । जिस पर चित्रकार धर्मा स्वामी ने चित्र संयोजन किया गया । केनवास पर बने चित्र मे एक्रलिक रंगो के साथ पिकासो की घनवाद शैली में नारी की व्यथा को मार्मिक रूप से दर्शाया गया।

संस्थान के चित्रकार राम कमार भादाणी ने बताया कि
धर्मा स्वामी के चित्रों के संयोजन में रंगों के साथ टेक्सचर का प्रयोग भी किये जा रहे हैं। यह कला व साहित्य जगत के साथ अनूठा दृश्य देखने को मिल रहा है।
कार्यक्रम का निर्देशन वरिष्ठ चित्रकार हरिगोपाल सन्नू हर्ष ने कहा की कला की नवाचार के साथ कळत्मकता के साथ साहित्यिक विद्यावो पर गहराइयो से कार्य किया जा रहा है।
कार्यक्रम मे आए अतिथि कवि मालचंद तिवाड़ी ने कहा कविता पर लाइव पेंटिंग के ऐसे संस्मरण रहे जो मेरे लिए विसंस्मरण रहेगे ।
संस्थान में आए हुवे अतिथीयों को धन्यवाद देते हुवे दिलीप हर्ष के साथ मुकेश पवार व गणेश रंगा रहे।



