बीकानेर में होगी अनूठी पहल,51 नवविवाहित जोड़ों का होगा शाही स्वागत

0
146

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेरबीकानेर में होगी अनूठी पहल – 51 नवविवाहित जोड़ों का शाही स्वागत
यूनाइटेड ग्लोबल पीस फाउंडेशन की अद्वितीय सामाजिक पहल ने रचा नया उदाहरण

बीकानेर 08 नवंबर । सेवार्थ समर्पित यूनाइटेड ग्लोबल पीस फाउंडेशन (UGPF) द्वारा आज एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायी सामाजिक पहल की जा रही है। सोजत सिटी में 7 नवंबर को सम्पन्न हुए 51 जोड़ों के “सर्वसमाज सामूहिक विवाह सम्मेलन” के पश्चात अब इन नवविवाहित जोड़ों का शाही स्वागत 9—10 नवम्बर को बीकानेर के फाइव स्टार हेरिटेज होटल लक्ष्मी निवास पैलेस में किया जा रहा है।

यह पहला अवसर है जब किसी सामूहिक विवाह आयोजन को राजसी परंपरा, आधुनिक गरिमा और सामाजिक सम्मान के साथ जोड़ा गया है। यह पहल राजस्थान में सामाजिक समरसता और संस्कार आधारित विकास का एक नया अध्याय खोल रही है।

आयोजन की विशेषता

UGPF के डायरेक्टर शक्ति सिंह बांदीकुई ने बताया –
“यह आयोजन केवल विवाह संस्कार नहीं, बल्कि सामाजिक सम्मान और आत्मनिर्भरता का उत्सव है। बीकानेर के सुप्रसिद्ध लक्ष्मी निवास पैलेस में 51 जोड़ों के लिए शाही रिसेप्शन आयोजित कर हम यह संदेश देना चाहते हैं कि समाज का सहयोग और संस्कार जब साथ आते हैं, तो नई परंपराएं जन्म लेती हैं।

UGPF के डायरेक्टर ब्रिगेडियर जितेन्द्र सिंह शेखावत ने आयोजन के सामाजिक उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह कार्यक्रम निम्न लक्ष्यों को समर्पित है ।

सर्वसमाज एकता और सामाजिक समरसता
कमजोर आर्थिक वर्ग के परिवारों को गरिमामय विवाह सहयोग
विवाह के बाद कौशल विकास व रोजगार से जोड़ने की पहल
दहेज प्रथा और आर्थिक असमानता के खिलाफ सकारात्मक संदेश

UGPF के चेयरमैन मेघराज सिंह रॉयल ने कहा –

“जब विवाह समाज के सहयोग से होता है, तो वह केवल दो व्यक्तियों का नहीं बल्कि पूरे समाज का उत्सव बन जाता है। बीकानेर की इस पहल ने पूरे राजस्थान को नई दिशा दी है — संस्कार और सम्मान के साथ सेवा का संगम यही सच्चा उत्सव है।”

इस विवाह आयोजन समारोह के संयोजक और यूजीपीएफ़ के प्रबंधक मुकेश मेघवाल ने बताया कि दलित और पिछड़ों के लिए चेयरमैन मेघराज सिंह रॉयल के नेतृत्व में फाउंडेशन निरंतर कार्य कर रहा है।

UGPF के मीडिया समन्वयक एवं सलाहकार के.के. बोहरा ने बताया कि यह आयोजन सभी जाति वर्ग और समाज के लिए सहयोग और समरसता के भावों को लिए हुए हैं और बीकानेर इन अनूठे पलों का साक्षी बनेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here