556वां प्रकाशोत्सव बड़ी धूम धाम,भक्ति भाव से मनाया
टुडे राजस्थान न्यूज़. (अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर 06 नवंबर । गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार लालगढ़,बीकानेर में श्री गुरु नानक देव जी का 556 वा प्रकाशोत्सव बड़ी धूम धाम,भक्ति भाव,कीर्तन दरबार सजा कर मनाया गया।

प्रातः 9 बजे श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी के अखण्ड पाठ का भोग पड़ा उपरांत बड़े हॉल में दीवान सजाया गया जिस में स्थानीय जत्थों करम जीत सिंह,हरजीत सिंह बावा,कृपाल कौर, परी ने शब्द गायन किया ।
अमृतसर गुरु की नगरी से पधारा भाई कर्मवीर सिंह एवं साथियों ने कीर्तन किया।गुरु नानक ने सच का मार्ग अपनाया और अंधकार से लोगो को किस प्रकार प्रकाश की ओर लेकर गए।

इस मौके पर सरदार सुरजीत सिंह को अखंड पाठ की सेवा, सरदार गुरदयाल सिंघ जी को लंगर सब्जी के लिए,एवं बाबा जोगेंद्र सिंह हजूरी ग्रंथों को सिरोपा सम्मान देकर सम्मानित किया गया ।गुरुद्वारा के नए कार्यालय का भी उद्घाटन किया गया।

गुरुद्वारा अध्यक्ष बलविंदर सिंह ने जोड़ा घर,लंगर की सेवा करने वाले सभी साथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।इस मौके पर कमल जीत सिंह,जगजीत सिंह द्वारा पौधारोपण किया गया।छोटी बच्ची गुरकीरत कौर द्वारा श्री गुरु नानक देव जी की तस्वीर हाथ से बनाकर गुरुद्वारा को भेट की गई ।




