गणतंत्र दिवस की हो रही तैयारियां

0
60

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 22 जनवरी । स्थानीय माहेश्वरी पब्लिक स्कूल मैदान पर चल रहे योग पूर्वाभ्यास कार्यक्रम गणतंत्र दिवस का उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा अनिल बोड़ा ने निरीक्षण किया।
योग प्रशिक्षक और प्रभारी रामेंद्र हर्ष, अभिक्रिया संचालक श्याम राज शर्मा ड्रम पर नरेंद्र सिंह भाटी और गुलाब ओझा लाइंस पर आशीष आचार्य, अजय ठोलिया , मनोज रंगा, अमित चौधरी, बलदेव गोदारा, आनन्द प्रकाश रंगा, सुधांशु कश्यप, रिंपल भारद्वाज, एकलव्य बिश्नोई, राजेंद्र सिंह राठौड़ के साथ सभी शारीरिक शिक्षकों की टीम पूरे मनोयोग से सक्रियता के साथ अभ्यास करवा रही थी।


इस दौरान मध्यकालीन अवकाश के समय अनिल बोड़ा ने बच्चो को राष्ट्रीय पर्व का महत्व के बारे में बताया और नन्हे बच्चों की भागीदारी से सुदृढ़ राष्ट्र निर्माण की भूमिका तैयार होती हे के बारे में विस्तार से बताया और लगातार पूर्ण मनोयोग से सक्रियता के साथ योग अभ्यास करने को प्रेरित किया।
बच्चो को मिलने वाले अल्पाहार का भी बोड़ा ने निरीक्षण किया जो निर्धारित मापदंडों और उचित गुणवत्ता पूर्ण था।


इसके बाद करणी सिंह स्टेडियम में चल रहे भारतीयम्म अभ्यास का भी बोड़ा ने गहन निरीक्षण किया जहां मुख्य संचालक रितु शेखावत के साथ स्नेहलता रावत, मीनाक्षी शर्मा, कांता जांगिड और पूरी महिला शारीरिक शिक्षकों की टीम विभिन्न क्रियाओं को पूरे मनोयोग से करवा रही थी । वही एम एम ग्राउंड मैदान पर पीटी अभ्यास भी विभिन्न प्रकारों के साथ प्रभारी रामकुमार पुरोहित के नेतृत्व में लगभग 500 बच्चों की टीम अभ्यास कर रही थी जबकि शीला चुरा, सुधा व्यास, अनुराधा स्वामी, जे पी रंगा, हरिकिशन रंगा, दीपक नारायण व्यास, दुर्गाशंकर व्यास, सुशील स्वामी, शिवराज सिंह शेखावत सहित पूरी शारीरिक शिक्षकों की टीम सहयोग में थी ।
जबकि महारानी स्कूल में घूमर नृत्य और राष्ट्र गान अभ्यास चल रहा हे उसका भी आज बोड़ा ने निरीक्षण किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here