जयनारायण व्यास कॉलोनी मे मनाया गणतंत्र दिवस एवं स्नेह मिलन

0
68

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

सेक्टर 7 जय नारायण व्यास कॉलोनी बीकानेर मे गणतंत्र दिवस एवं स्नेह मिलन समारोह का आयोजन

बीकानेर 27 जनवरी । सेवा समिति सेक्टर 7 जय नारायण व्यास कॉलोनी बीकानेर ने आज सेवा समिति पार्क मे गणतंत्र दिवस मनाया।

समारोह का शुभारंभ राजेन्द्र प्रसाद मील, सेवानिवृत मेजर सुबेदार द्वारा ध्वज फहरा कर किया गया। ध्वजारोहण के लिये मोहन सिंह राजपुरोहित एवं पुष्पेन्द्र शेखावत श्री मील को मंच तक लेकर आये।

समारोह के दौरान सेक्टर वासियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। नन्हे बच्चो माया एवं निधि ने गणेश वंदना ज्योत्सना चौधरी, राधिका गहलोत, राधा विश्नोई, निशु, दिविसा, साम्भवी, चंचल, गुंजन, ध्वनी राजपुरोहित और मन्नत साहरण ने नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं नन्ही बच्ची शिवाया ने हनुमान चालीसा का वाचन किया। नन्हे बच्चे विआन चौधरी ने वंदेमातरम का गायन किया। अमन और सानिया ने गिटार पर देश भक्ति का गाना सुनाया। उत्कर्ष विजयवर्गीय, दीपक विजयवर्गीय, श्रीमती पूनम एवं मनोज कामरा ने गाना गाकर सभी का मनोरंजन किया ।

अनिल टुटेजा ने नृत्य, मुकेश गहलोत एवं श्रीमती रश्मी ने काव्य पाठ किया।

अन्त मे किशन लाल सोनी और राम किशोर ने सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया।

समारोह के अन्त मे स्वरुचि भोज का आयोजन भी किया गया।

समारोह का मंच संचालन अनिल टुटेजा द्वारा किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here