प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र में मनाया गणतंत्र दिवस

0
54

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

राजस्थान प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र में मनाया गया गणतंत्र दिवस

राष्ट्रीय सरोकारों को महत्व देने की की गई अपील

बीकानेर, 28 जनवरी। राजस्थान प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र गंगा शहर में सोमवार को गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान संस्थान के उपाध्यक्ष भगवान अग्रवाल व सचिव बनवारी लाल शर्मा के सानिध्य में पूरे स्टाफ ने तिरंगा झंडा फहराया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भगवान अग्रवाल ने पूरे स्टाफ को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता इस बात की है कि हमें राष्ट्रीय सरोकारों को भी पूरा महत्व देना चाहिए हमें अपने घर के लिए परिवार के लिए समाज के लिए काम करने के साथ-साथ अपने राष्ट्र के लिए भी काम करना चाहिए। अग्रवाल ने पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता तथा वंचित वर्ग की मदद को राष्ट्रीय सरोकार बताया तथा उपस्थित स्टाफ से कहा कि सभी लोग राष्ट्रीय सरोकारों को भी निभाएं।

राजस्थान प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र के सचिव बनवारी लाल शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज के दिन गणतंत्र लागू हुआ था और संविधान में प्रदत्त अधिकारों व कर्तव्यों की विवेचना भी हुई। हमें अपने अधिकारों को भी समझना चाहिए साथ ही हमें कर्तव्यों का भी पालन करना चाहिए तभी भारत मजबूत राष्ट्र बनेगा। कार्यक्रम को प्राकृतिक चिकित्सक डॉ. तान्या जायसवाल व योगाचार्य रतन तम्बोली ने भी संबोधित किया। डॉ तान्या ने प्राकृतिक चिकित्सा के महत्व को रेखांकित किया वहीं योगाचार्य तंबोली ने योग के फायदे बताए।

ये रहे मौजूद

गणतंत्र दिवस के इस कार्यक्रम में उपचारक महावीर उपाध्याय, कुणाल तंवर, उपचारिक कविता सुथार, सुनिता प्रजापत,शंकर लाल पड़िहार, मयंक बोधरा, कृष्णा कच्छावा, पूजा तेजी, कमल तेजी आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन सचिव बनवारी लाल शर्मा ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here