राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर छात्राओं को दिलाई शपथ

0
58

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

श्री जैन गर्ल्स कॉलेज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया।

बीकानेर 24 जनवरी । विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की सफलता का सबसे बड़ा कारण है निर्वाचन आयोग द्वारा नागरिकों को मतदान से जोड़ने और भारत में निष्पक्ष रूप से मतदान संपन्न करवाना।
इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है ताकि नागरिक मतदाता सूची,मतदान प्रक्रिया को समझ सके।


श्री जैन कन्या पी जी महाविद्यालय में आज रासेयो यूनिट्स के द्वारा स्वयंसेविकाओं के लिए मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।
रासेयो प्रभारी विशाल सोलंकी ने स्वयंसेविकाओं को चुनाव आयोग,मतदाता सूची में नाम जुड़वाना सहित मतदान की प्रक्रिया की जानकारी दी और कार्यक्रम में ही छात्राओं को वोटर हेल्पलाइन ऐप से जोड़ा।


आज का कार्यक्रम मतदाता दिवस की थीम मेरा वोट मेरी शक्ति,एक वोट की शक्ति पर आधारित था। रासेयो प्रभारी पल्लवी चौहान और स्वयंसेविका कोमल शर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी को मतदान की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम के अंत में लक्ष्य गीत का गायन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here