रोटरी क्लब ने अपनाघर में मनाया होली समारोह

0
81

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

रोटरी क्लब बीकानेर ने अपनाघर में आश्रित प्रभुजन सहित मनाया होली समारोह उमंग

बीकानेर, 26 फ़रवरी। सेवार्थ समर्पित रोटरी रॉयल्स सेवा के साथ साथ जरूरतमंद हेतु भी सदैव सेवा भाव के साथ अग्रणी रहती है। इसी भाव को कायम रखते हुए रोटरी रॉयल्स और स्व श्रीमती गोमा देवी चमड़िया चेरिटेबल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में अपनाघर आश्रम में आश्रित प्रभुजन सहित होली समारोह उमंग का आयोजन किया गया।

प्रकल्प संयोजक सचिन शर्मा ने बताया कि क्लब अध्यक्ष सुनील चमड़ियां की अनुशंसा एवं सेवा सहयोग से आश्रित प्रभुजन के चेहरों पर खुशी, उल्लास एवं उमंग के रंग सजाने के भावपूर्ण उद्देश्य से इस समारोह उमंग का आयोजन किया गया। संयोजक नितेश रंगा ने बताया कि क्लब द्वारा प्रभुजन की सुविधार्थ सात व्हील चेयर्स एवं 5 वॉकर समर्पित किए गए।

क्लब से नवीन चौहान ने बताया कि बीकानेर की सुप्रसिद्ध होली धमाल, चंग और नाच गाने के साथ साथ शहर के गणमान्य लोगों ने फूलों और अबीर गुलाल की होली का आनंद लिया। प्रभुजन ने गानों पर थिरकते हुए खूब आनंद लिया। क्लब द्वारा कलाकारो, आश्रम संयोजक टीम और कार्यक्रम के प्रमुख सहयोगियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर, इसे सफलतम बनाने हेतु आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में क्लब परिवार से क्लब अध्यक्ष सुनील चमड़िया, सचिव विपिन लड्ढा, मनोज कुड़ी, आनंद आचार्य, जगदीप सिंह ओबेरॉय, सचिन शर्मा, नितेश रंगा, डॉ पुनीत खत्री, ऋषि धामू, नवीन चौहान, विशाल कुक्कड़, देवेंद्र सिंह, सुरेन्द्र जोशी, राजेश बवेजा आदि ने उपस्थिति दर्ज करवाई। क्लब सचिव विपिन लड्ढा जी ने शहर के सभी गणमान्य अतिथियों सहित कलाकारों एवं टीम संयोजन का आभार व्यक्त किया।
आयोजन के दौरान अशोक मोदी, द्वारका प्रसाद पचीसिया, सुखदेव राठी, विमल चांडक, डॉ विजयलक्ष्मी व्यास सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन ने शिरकत की।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष सुनील चमड़िया ने कहा कि रोटरी रॉयल्स सेवा के क्षेत्र में सदैव अग्रणी रही है और आगे भी इसी भाव से सेवा कार्य करती रहेगी। उन्होंने कहा कि अपनाघर आश्रम में आश्रित प्रभुजन के चेहरों पर खुशी लाने के लिए यह आयोजन किया गया, जो कि बहुत ही सफल रहा। ऐसा ही आयोजन क्लब द्वारा हर वर्ष दीपावली के अवसर पर भी किया जाता है।

रॉयल्स परिवार अपनाघर आश्रम में प्रभुजन के सेवार्थ समय समय पर अनेकों सेवा के कार्य एवं जरूरत के सामान उपलब्ध करवाने में भी अग्रणी रहता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here