विदाई समारोह में ग्रामीण विद्यार्थी हुए भावुक
टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
विदाई समारोह में विद्यार्थी हुए भावुक
बीकानेर 14 फरवरी । राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय हिम्मतासर (बीकानेर) में कक्षा 8 के विद्यार्थियों का विदाई समारोह रखा गया। शाला की प्रधानाध्यापक श्रीमती लक्ष्मी जोईया ने बताया कि सांस्कृतिक के साथ गेम्स भी खेलाया । इस दौरान शाला में बिताए हुए पल को याद करते हुए विद्यार्थी छात्र-छात्राएं हुई भावुक ।

सभी छात्र छात्राओं को उपहार ( टिफिन बोतल पेन) दिया । तथा नाश्ते के साथ बच्चों की इच्छा ओर खुशी के लिए पिचका स्टॉल लगाई गई। संस्थाप्रधान ने कार्यक्रम के सफल आयोजन व सहयोग के लिए समस्त शाला स्टाफ को धन्यवाद दिया। सभी बच्चों को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी।



