एमएस कॉलेज में शुरू होंगे सर्टिफिकेट कोर्स

0
65

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

राजस्थान के युवाओं के लिए ‘फिनिशिंग स्कूल प्रोग्राम’ का आगाज़: कौशल विकास से खुलेगा रोज़गार का द्वार
​ राजकीय महारानी सुदर्शन कॉलेज बीकानेर में शुरू होंगे आईटी और बीएफएसआई के सर्टिफिकेट कोर्स
बीकानेर 06 मार्च । राजस्थान सरकार ने उच्च शिक्षा प्राप्त युवाओं को उद्योग की ज़रूरतों के अनुसार तैयार करने के लिए ‘फिनिशिंग स्कूल प्रोग्राम’ की रूपरेखा जारी की है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत शुरू इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्नातक और स्नातकोत्तर के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को व्यावसायिक प्रशिक्षण देना है।


​इस कार्यक्रम के तहत सरकारी कॉलेजों में 70% कोर सेक्टर स्किल, 20% डिजिटल और 10% सॉफ्ट स्किल्स पर आधारित 240 से 540 घंटों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उद्योग जगत के साथ साझेदारी में संचालित इस योजना में एयरोस्पेस, IT, स्वास्थ्य और बैंकिंग जैसे प्रमुख क्षेत्रों को शामिल किया गया है। पारदर्शिता के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति और आउटकम-आधारित भुगतान प्रणाली लागू की गई है। सरकार ने प्रशिक्षित युवाओं के लिए 70% प्लेसमेंट का लक्ष्य रखा है, जिससे प्रदेश के शिक्षित युवा वैश्विक बाज़ार के लिए ‘वर्क-रेडी’ बन सकेंगे।
प्राचार्य प्रोफेसर नवदीप सिंह बैंस ने बताया कि महाविद्यालय में बैंकिंग फाइनेंशियल एवं इंश्योरेंस से संबंधित पाठ्यक्रम के साथ एक अन्य पाठ्यक्रम आईटी के सर्टिफिकेट कोर्स महाविद्यालय में शीघ्र शुरू होंगे। प्रत्येक पाठ्यक्रम में अधिकतम 30 सीटें निर्धारित रहेंगी तथा न्यूनतम 20 सीटें निर्धारित होंगी। इन पाठ्यक्रमों के लिए महाविद्यालय की प्रोफेसर संजू श्रीमाली को नोडल ऑफिसर
बनाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here