गणगौर वीडियो एल्बम ‘ईसरजी ले जासी’

0
40

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

विधायक जेठानंद व्यास और नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका ने लॉन्च किया गणगौर वीडियो एल्बम ‘ईसरजी ले जासी’

बीकानेर, 16 मार्च। बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास और नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका ने गणगौर के पारंपरिक लोकगीत पर आधारित वीडियो एल्बम ‘ईसरजी ले जासी’ का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि गीत गणगौर की लोक परंपरा और राजस्थानी संस्कृति को समर्पित है, जिसमें ईसर-गणगौर की पूजा और उत्सव की झलक देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि गीत में राजस्थान को लोक संस्कृति से रूबरू होने का अवसर है।


रांका ने कहा कि युवा कलाकारों द्वारा लोक संस्कृति को सशक्त करने के महत्ती भूमिका निभाई जा रही है। यह अच्छी पहल है। उन्होंने कहा कि इन्हें प्रोत्साहित करना हमारा दायित्व है।
गीत को निवेदिता व्यास और अक्षिता जोशी ने अपने स्वर दिए हैं। अश्विनी बिस्सा द्वारा इसका फिल्मांकन धरणीधर और लक्ष्मीनाथ मंदिर सहित अन्य स्थानों पर किया गया है।
गीत के संगीतकार तुषार के. व्यास हैं, जबकि इसके बोल पारंपरिक लोक शैली पर आधारित हैं। इस दौरान चम्पालाल गेदर, गणेश बोथरा, रामकुमार आचार्य आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here