बीकानेर में सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल

0
50

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर में सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल: वाल्मीकि समाज द्वारा भव्य रोज़ा इफ्तार पार्टी का आयोजन

बीकानेर, 16 मार्च। राजस्थान की “छोटी काशी” बीकानेर अपनी गंगा-जमुनी तहज़ीब के लिए विश्वविख्यात है। इसी परंपरा को और मजबूत करते हुए वाल्मीकि समाज के प्रबुद्धजनों एवं टीम ओमप्रकाश लोहिया द्वारा एक भव्य रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन ने आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने के साथ-साथ सामाजिक समरसता और सांप्रदायिक सौहार्द का मजबूत संदेश दिया।

कार्यक्रम की प्रमुख उपस्थिति में शहर काजी शाहनवाज़ हुसैन, हाजी हाफिज़ फरमान अली, कांग्रेस शहर अध्यक्ष मदन मेघवाल, सेवादल प्रदेश उपाध्यक्ष कमल कल्ला, पीसीसी सचिव साजिद सुलेमानी, पूर्व सभापति हारून राठौड़, पीसीसी सदस्य मकसूद अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष जाकिर नागौरी, वक्फ जिला अध्यक्ष एडवोकेट मोहम्मद असलम, एजाज पठान, पार्षद प्रतिनिधि मोहम्मद यूनुस, पार्षद प्रतिनिधि ताहिर बाबा, फिरोज भाटी, यक़ीनुद्दीन डगा, एडवोकेट शमसाद सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।


वाल्मीकि समाज की ओर से दलित नेता ओमप्रकाश लोहिया,पार्षद कामराज गोयल, मानक वाल्मीकि, सुरेश वाल्मीकि, विनोद चांवरिया, राजेश शियोता, कमल बारासा, मुरली सरवटे, नंदू जावा हरि प्रसाद वाल्मीकि, रविकांत वाल्मीकि, महंत सुरेश चांवरिया, आकाश लोहिया, विकास लोहिया, अनिल लोहिया, दीपक चांवरिया, शिम्भु वाल्मीकि, मुकेश चांगरा, मोंटू रामपुरा सहित अनेक समाजबंधुओं ने मेहमानों का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर नेताओं ने अपने विचार में कहा कि नफरत के बीच यह कार्यक्रम मोहब्बत का पैगाम दिया हे ओमप्रकाश लोहिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “आज के दौर में देश और प्रदेश को एकता और प्रेम भाई चारे की अति आवश्यकता है। हमारा उद्देश्य नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलकर भाईचारे का पैगाम देना है।” हाजी हाफिज़ फरमान अली ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि चौथी बार वाल्मीकि एवं दलित समाज ने यह साबित कर दिया है कि आपसी प्रेम और सद्भाव बनाए रखने में वे हमेशा अग्रणी भूमिका निभाते हैं।


पीसीसी सदस्य पूर्व महापौर पूर्व UIT चेयरमैन हाजी मकसूद अहमद ने कहा कि वाल्मीकि समाज द्वारा लगातार चौथी बार निस्वार्थ भाव से रोज़ा इफ्तार का आयोजन करना बीकानेर की संस्कृति में एक अनूठी मिसाल है।
पीसीसी सचिव साजिद सुलेमानी ने कहा कि वाल्मीकि समाज द्वारा आयोजित रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम बीकानेर की गंगा-जमुनी तहज़ीब और सामाजिक समरसता की सुंदर मिसाल है। ऐसे आयोजन समाज में भाईचारा और आपसी सौहार्द को मजबूत करते हैं।आयोजन की मुख्य विशेषताओ में सद्भावना का संगम नजर आया,वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधियों ने मुस्लिम भाइयों का इस्तकबाल किया और उनके साथ बैठकर रोज़ा खुलवाया, जो सामाजिक भेदभाव मिटाने की दिशा में बड़ा कदम है।

मानक वाल्मीकि और सुरेश वाल्मीकि ने युवाओं से ऐसे आयोजनों से प्रेरणा लेने की अपील की ताकि समाज में एकजुटता बनी रहे।शहर काजी ने अमन की दुआ की इफ्तार के समय सभी उपस्थित लोगों ने देश और प्रदेश की खुशहाली, शांति और तरक्की के लिए सामूहिक दुआ की। उपस्थित मेहमानों और शहर के गणमान्य नागरिकों ने इस पहल की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि जब समाज के जिम्मेदार लोग आगे आकर इस तरह के आयोजन करते हैं, तो इससे पूरे शहर में सकारात्मक ऊर्जा और भाईचारे का संदेश फैलता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here