तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

0
48

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर 07 मार्च । अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में 7 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। अभातेमम . के नेतृत्व में भारत और नेपाल में 500 शाखा मंडलों की 6500 सक्रिय महिला सदस्यों का विशाल नेटवर्क है ।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की सर्वप्रथम शुरुआत महिला मण्डल द्वारा प्रेरणा गीत से हुई ।मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर पुष्पा जी शर्मा ,कमला देवी बोथरा व सरोज देवी गोल्छा को तिलक लगाकर पताका पहनाकर मंच पर बैठाया गया । NGO मीट के तहत् मालवीय पब्लिक स्कूल प्रबंधन समिति की संचालक डॉक्टर पुष्पा जी शर्मा को बुलाया गया । जो लक्ष्मी देवी देखभाल फाउंडेशन नामक NGO चलाती है । जिसके तहत जरूरतमंद लोगों को जहां कहीं भी आवश्यक सुविधाएं नहीं है वहां फ्री मेडिकल सुविधा व गरीब बच्चों को शिक्षा प्रदान की जाती है ।अध्यक्ष शशि गोलछा ने अपने वक्तव्य में बताया कि नारी परिवार की धुरी है वह मां बनकर ममता देती है पत्नी बनकर हर परिस्थिति में साथ निभाती है और बेटी बनकर घर आंगन में खुशियां बिखेरती है वह केवल परिवार की देखभाल ही नहीं करती बल्कि अपने धैर्य त्याग प्रेम और समझदारी से पूरे परिवार का को एक सूत्र में बांधकर रखती है । एक महिला ही बच्चों की प्रथम गुरु होती है, जो उन्हें जीवन की संस्कार मूल्य और आदर्श सिखाती है ।कमला देवी बोथरा व सरोज देवी गोलछा दो माताओं को प्रेरणा सम्मान प्रदान किया । जिन्होंने अपने पुत्र व पुत्री को आध्यात्मिक संयम पथ पर समर्पित करके मुनी दीक्षा प्रदान की । जो आज वर्तमान में भव्य मुनि व बोधि प्रभाजी के रूप में संघ सेवा में समर्पित है ।

उनका यह त्याग असाधारण धैर्य, आंतरिक शक्ति और उच्च संस्कारों की देन है । ऐसी माताएं वास्तव में समाज के लिए प्रेरणा है और उन्हें प्रेरणा सम्मान से सम्मानित करते हैंऔर यह संकल्प लेते हैं कि अपने घर की हर महिला को केवल गृह लक्ष्मी के रूप में नहीं बल्कि स्वाभिमानी गृह लक्ष्मी के रूप में सम्मान देंगे ।
कार्यक्रम का कुशल संचालन हेमलता गोलछा ने किया
कार्यक्रम में लगभग 40 – 45 बहिनों की उपस्थिति रही ।
इस अवसर पर संरक्षिका जी पुष्पा जी बैद प्रमिला सेठिया, उर्मिला सेठिया चन्दा बैद अंकूर कोचर पींकी कोचर अनीषा सेठिया आदि बहिने उपस्थित थी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here