निशुल्क रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण परामर्श शिविर कल रविवार को

0
30

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

भारत विकास परिषद द्वारा निशुल्क रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण परामर्श शिविर 22 मार्च को

बीकानेर, 22 मार्च। सामाजिक सरोकारों के अंतर्गत स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारत विकास परिषद, नगर इकाई, बीकानेर द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। परिषद द्वारा वेल्टन हॉस्पिटल, दुर्गापुरा (जयपुर) एवं प्रकाश लेब, सादुल कॉलोनी (बीकानेर) के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 22 मार्च (रविवार) को निशुल्क रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा।

शिविर के संयोजक सुरेश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस विशेष शिविर में जयपुर स्थित वेल्टन हॉस्पिटल के प्रसिद्ध ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ एवं रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण सर्जन डॉ. संदीप यादव अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। शिविर में घुटनों के दर्द, गठिया, जॉइंट डैमेज और प्रत्यारोपण से संबंधित सभी समस्याओं का आधुनिक तकनीक के माध्यम से परामर्श दिया जाएगा।

भारत विकास परिषद के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने बताया कि डॉ. संदीप यादव को अब तक 10,000 से अधिक सफल जोड़ (जॉइंट) प्रत्यारोपण सर्जरी का व्यापक अनुभव है। रोबोटिक तकनीक के माध्यम से किए जाने वाले घुटना प्रत्यारोपण में सटीकता अधिक होती है, जिससे मरीजों को कम दर्द, शीघ्र रिकवरी और बेहतर परिणाम प्राप्त होते हैं।

शिविर में आने वाले मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श के साथ-साथ आवश्यकता अनुसार ऑपरेशन की प्रक्रिया, खर्च, सावधानियां एवं आधुनिक उपचार पद्धतियों की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की जाएगी।

बीकानेर के नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस निशुल्क शिविर का अधिकतम लाभ उठाएं। इच्छुक मरीज अपना पंजीकरण प्रकाश लेब, सादुल कॉलोनी, बीकानेर में डॉ. वेद प्रकाश गोयल के यहां करवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त वेल्टन हॉस्पिटल के मोबाइल नंबर 9928790200 पर संपर्क कर भी पंजीकरण कराया जा सकता है।

कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप सिंह चौहान ने बताया कि परिषद द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के जनहितकारी शिविरों का आयोजन किया जाता रहा है, जिससे आमजन को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं सहज रूप से उपलब्ध हो सकें।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here