बीकानेर संभाग प्रभारी गौतम ने ली महत्वपूर्ण बैठक

0
31

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर, 21 मार्च । भाजपा राजस्थान के प्रदेश महामंत्री एवं बीकानेर संभाग प्रभारी मिथलेश गौतम ने अपने बीकानेर प्रवास के दौरान आज भाजपा बीकानेर संभाग कार्यालय पहुंचकर मंडलों में संचालित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत चल रहे प्रशिक्षण वर्गों की समीक्षा की तथा बीकानेर शहर एवं देहात के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।


बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने, प्रशिक्षण वर्गों की गुणवत्ता बढ़ाने तथा अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा की गई। श्री गौतम ने कहा कि यह प्रशिक्षण महाभियान कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत करने तथा संगठन को बूथ स्तर तक सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
इस अवसर पर बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, शहर जिलाध्यक्ष श्रीमती सुमन छाजेड़, देहात जिला प्रभारी बलवीर बिश्नोई, शहर जिला प्रभारी ओम सारस्वत, प्रदेश प्रवक्ता भवानी पाईवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जालम सिंह भाटी एवं कुंभाराम सिद्ध, बीकानेर देहात जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित एवं तोलाराम कूकणा, शहर जिला महामंत्री कौशल शर्मा, राजेंद्र पंवार, श्याम सिंह हाड़ला सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त पूर्व ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गेधर, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, सत्यप्रकाश आचार्य, गोपाल गहलोत, मोहन सुराणा, रामेश्वर पारीक, शिव स्वामी, महेंद्र ढाका, राजाराम ओझा, सुरेन्द्र स्वामी, पवन स्वामी, निशांत गौड़, गजेंद्र सिंह भाटी, मांगीलाल गोदारा सहित बड़ी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता बैठक में मौजूद रहे।
बैठक के अंत में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने एवं आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here