आयुर्वेदिक औषधालय को शुगर जांच उपकरण किये भेंट

0
35

​ टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
​शिक्षिका अंजुमन आरा ने आयुर्वेदिक औषधालय झझू को शुगर जांच उपकरण और स्कूली बच्चों को फैंसी ड्रेस भेंट की
​झझू , बीकानेर,23 अप्रेल। समाजसेवा और शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय शिक्षिका श्रीमती अंजुमन आरा ने एक बार फिर अपने मानवीय सरोकारों का परिचय देते हुए स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया है। श्रीमती अंजुमन आरा द्वारा राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय, झझू को शुगर जांच के लिए उपकरण भेंट किए गए, जिससे क्षेत्र के मरीजों को समय पर जांच सुविधा उपलब्ध हो सकेगी और उपचार में सहूलियत मिलेगी।


​इसी क्रम में उन्होंने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, सेठियाबास (झझू) में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए 11 फैंसी ड्रेस उपलब्ध करवाईं। इससे बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रति रुचि बढ़ेगी। गौरतलब है कि श्रीमती अंजुमन आरा द्वारा पूर्व में भी विद्यालय के विद्यार्थियों को परिचय पत्र उपलब्ध करवाए जा चुके हैं।
​इस अवसर पर डॉ. जय प्रकाश गोयल, करणी सिंह, मदन सिंह, अरुणा रावता, परवीन बेगम एवं दाऊद मोहम्मद की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।
​उल्लेखनीय है कि श्रीमती अंजुमन आरा समाज सेवा में अग्रणी संस्था ‘एक रुपया रोज सेवा संस्था, बीकानेर’ की वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here