सन्त निरंकारी सत्संग भवन में रक्तदान शिविर कल
टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर 23 अप्रैल । “मौका दीजिए अपने खून को किसी की रगों में बहने का
ये एक नायाब तरीका है कई जिस्मों में एकसाथ जिंदा रहने का।”
सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की असीम कृपा से सन्त निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन के द्वारा मानव एकता दिवस के अवसर पर 24 अप्रैल को देशभर में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जायेगा।जिसके अंतर्गत देश के सभी राज्यों की ब्रांचों में रक्तदान शिविर लगाए जायेंगे।इसी क्रम में sncf की बीकानेर ब्रांच में यह शिविर 24 अप्रैल को प्रातः 8.00 से 12.00 बजे तक रानीबाजर स्थित सन्त निरंकारी सत्संग भवन में आयोजित किया जाएगा।

जोनल इंचार्ज बहन डॉ संध्या सक्सेना ने बताया कि संत निरंकारी मिशन के द्वारा बाबा गुरुवचन सिंह जी की पवन स्मृति में प्रतिवर्ष 24 अप्रैल को मानव एकता दिवस मनाया जाता है जिसमें रक्तदान शिविर के साथ आध्यात्मिक सत्संग का भी आयोजन होता है
जो भी प्रभु प्रेमी, मित्र, रिश्तेदार,भाई बन्धु रक्तदान करना चाहते हैं वो जरूर जरूर पधारें और इस पुनीत कार्य में सहयोग प्रदान करने का श्रम करें।



