महात्मा ज्योतिबा फुले को श्रद्धा सुमन अर्पित किए

0
35

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर 11 अप्रैल । राजस्थान शिक्षक संघ(शे) जिला कमेटी बीकानेर द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले के 199वें जयंती दिवस के अवसर पर संगठन के स्थानीय कार्यालय में समरसता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित संगठन के सदस्यो/पदाधिकारियों द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। संगठन के प्रदेश उपसभाध्यक्ष रेवंतराम गोदारा ने ज्योतिबा फुले को महान समाज सुधारक एवं शिक्षा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान देने वाला शिक्षादूत बताया। वरिष्ठ सदस्य पूनमचंद शर्मा ने कहा कि ज्योतिबा फुले ने आजीवन सर्वसमाज के शैक्षिक प्रतिनिधि के रूप में कार्य किया।

जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह भाटी ने कहा कि ज्योतिबा फुले ने कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए सीमित संसाधनों के साथ समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का साहसिक प्रयास किया।
उक्त कार्यक्रम में जिला मंत्री अरुण गोदारा, प्रदेश प्रतिनिधि खुमाणाराम सारण, जिला उपसभाध्यक्ष श्यामसुंदर देवड़ा, संयोजक महेंद्र सिंह पंवार, कैलाश वैष्णव, नगर अध्यक्ष मनीष ठाकुर, नगर मंत्री देवेंद्र जाखड़, श्रीकोलायत अध्यक्ष ताराप्रकाश मोयल, प्रवक्ता रवींद्र विश्नोई, कार्यालय प्रभारी विजय सिंह राजपूत, अनिल कुमार गौड़ आदि श्रद्धावनत उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here