इंटक ने स्थापना दिवस सेवा कार्यों के साथ मनाया
टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
इंटक का 79वां स्थापना दिवस सेवा कार्यों के साथ मनाया गया
बीकानेर,03 मई। यूथ इंटक राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र देवड़ा के नेतृत्व में आज इंटक का 79वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिवस के उपलक्ष में सेवा एवं संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के तहत गोवंश को हरा चारा खिलाया गया एवं जरूरतमंद छोटे बच्चों को फल वितरित किए गए।

इस दौरान इंटक सेवा दल के हजारी बिश्नोई सहित यूथ इंटक के मुकेश कटोरिया, तरुण तंवर, जुगनू नायक, शिव राठौर, मनोज चौहान, श्यामलाल, रवि भाटी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम सेवा, समर्पण एवं श्रमिक हितों के प्रति संकल्प के साथ संपन्न हुआ।




